
Maiya Samman Yojana 7th Installment Date: मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को अभी तक 6वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है और अब 7वीं किस्त जारी होने की तिथि भी पास आ गई है। ऐसे में सभी महिलाएं यह सोच रही की इस महीने उन्हें कौन सी का लाभ दिया जायेगा और फरवरी महीने में मिलने वाली मईयां सम्मान योजना की 7वीं किस्त की राशि कब आएगी। तो अगर आप भी इन सवालों के जवाब चाहती है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें यहाँ आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
जैसा कि आपको पता होगा की मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार ने 5 किस्तें महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी 2025 तक जमा की थी और 6वीं किस्त भी जनवरी 2025 में ही जारी की जानी थी लेकिन सत्यापन कार्य के चलते यह राशि अभी तक जारी नहीं की गई है। अब मईयां सम्मान योजना की 7वीं किस्त भी फरवरी 2025 में जारी की जाने वाली है तो संभावना है कि महिलाओं को 6वीं और 7वीं किस्त की राशि एक साथ ही वितरित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की गरीब व निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत सरकार सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दे रही है। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है ताकि वे अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सके और किसी पर निर्भर ना रहें।
इस योजना के तहत झारखंड सरकार ने अब तक 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक महिलाओं को दे दिया है लेकिन 6वीं किस्त की राशि महिलाओं को प्राप्त नहीं हुई है और सातवीं किस्त जारी करने की तिथि नजदीक आ चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस योजना के तहत 6th और 7th किस्त साथ में जारी करेगी। इसके लिए महिलाओं को बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव रखना होगा, वरना किस्तों का लाभ महिलाओं को नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 7th Installment Date
मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 57 लाख महिलाओं को 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। लेकिन 6वीं किस्त की राशि अभी तक महिलाओं को प्राप्त नहीं हुई है, वहीं 7वीं किस्त जारी करने की तिथि भी नजदीक आ गई है। ऐसे में संभावना है कि पात्र महिलाओं को इस योजना की 6वीं और 7वीं किस्त के पैसे एक साथ दिए जाएंगे।
प्रत्येक किस्त में झारखंड सरकार महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, अतः फरवरी 2025 में महिलाओं को छठवीं और सातवीं किस्त के तहत एक साथ ₹5000 का लाभ मिल सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि झारखंड सरकार 15 तारीख के आस-पास सहायता राशि देती है, तो उम्मीद है कि 15 फरवरी 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में इन किस्तों का लाभ भेज दिया जाएगा।
केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये, ऐसे चेक करे लिस्ट
Maiya Samman Yojana 6th Installment Not Received
मइयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है कि अभी तक इस योजना की 6वीं किस्त बैंक खाते में नहीं आई है। इसका कारण यह है कि सरकार द्वारा आवेदन सत्यापन कार्य पुनः किया जा रहा है जिसके तहत अपात्र महिलाओं को योजना के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा और जो महिलाएं गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा।
इसके बाद पात्र महिलाओं को ही मईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त साथ में प्रदान की जाएगी। इस तरह महिलाओं को एक साथ ₹5000 का मासिक लाभ प्राप्त होगा। अतः पात्र महिलाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है जल्द ही Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment की राशि आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी।
महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹2500 की सहायता राशि, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
मईयां सम्मान योजना की 7वीं किस्त के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थाई महिलाओं को मईयां सम्मान योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त होगी।
- इसके लिए महिला की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- 6वीं और 7वीं किस्त को प्राप्त करने के लिए महिलाओं के बैंक में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
- डीबीटी एक्टिव ना होने की स्थिति में महिलाओं को छठवीं व सातवीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
- गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसके लिए महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए और ना ही परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करना जरुरी, यहाँ देखें पूरा प्रोसेस
Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment Status कैसे चेक करें?
- Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment Status देखने के लिए सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाइए।
- अब इसके बाद मुख्य पेज में जाने के बाद लॉगिन संबंधित लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब एक पेज खुलकर आएगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लीजिए।
- लॉगिन करने के बाद मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।
- अब एक पेज खुलकर आएगा, यहां अपनी आवेदन संख्या व मोबाइल नंबर इंटर करके प्रदर्शित कैप्चा कोड को सबमिट कीजिए।
- अब इसके बाद दिए गए विकल्प “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक कीजिए।
- फिर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित कीजिए।
- इतना करने के बाद आपके सामने भुगतान विवरण खुलकर आ जाएगा, इसमें आप 6 वीं और 7 वीं किस्त का पूरा स्टेटस देख पाएंगे।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Latest Yojana In Hindi
Nice 👆
Nice