
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Release: झारखंड राज्य की मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत लाखों महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मईयां सम्मान योजना की 9वीं 10वीं किस्त की राशि कई जिलों में 6 मई 2025 को जारी कर दी गई है। इस बार राज्य सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ जारी की है जिससे महिलाओं को कुल ₹5000 का लाभ प्राप्त हुआ है। यह योजना का पहला चरण है जिसमें 12 जिलों की महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त के पैसे सबसे पहले मिलने वाले हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि जिन जिलों की महिलाओं को इन विशेष किस्तों का लाभ दिया गया है, उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment की पूरी जानकरी देने वाले हैं जैसे कि पहले चरण में किन महिलाओं को लाभ मिलेगा, दूसरा चरण कब शुरू हो सकता है, प्राप्त भुगतान का स्टेटस कैसे देखें आदि। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ अंत तक जुड़े रहें।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।
अब तक सभी लाभार्थी महिलाओं को योजना की 8 किस्तें मिल चुकी हैं। अब पहले चरण में सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त की राशि राज्य के 12 जिलों की पात्र महिलाओं के खातों में भेज दी है। बाकी जिलों की महिलाओं को यह किस्तें दूसरे चरण में प्रदान की जाएंगी। आगे की जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Today
झारखंड राज्य की ऐसी महिलाओं के लिए बड़ी खबर है जो 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं। आज यानी 6 मई 2025 को पहले चरण के तहत सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त की कुल ₹5000 की राशि जारी कर दी है, जो पहले राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को दी जा रही है। जिन महिलाओं को पहले ही 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है, उन्हें ₹5000 दिए जाएंगे।
वहीं जिन महिलाओं को छठी, सातवीं और आठवीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार कुल ₹12500 मिलने की संभावना है। यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और जिनके बैंक खातों में DBT चालू है।
2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Release
झारखंड राज्य सरकार की मैया सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को काफी समय से 9वीं किस्त का इंतजार था। पिछले कुछ समय से यह जानकारी सामने आ रही थी कि सरकार 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ जारी करेगी और इसी के मुताबिक झारखंड सरकार ने 6 मई 2025 को पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की दो किस्तें एक साथ जारी की है। शेष महिलाओं को दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा।
पहले चरण में जिन जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर होंगे उनकी लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें उन महिलाओं के नाम दर्ज है जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका है और जिनके खाते में डीबीटी चालू है। आज 6 मई 2025 को पहला चरण शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹5000 ट्रांसफर होने वाले हैं। वहीं दूसरे चरण में उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो जल्द से जल्द खाते में डीबीटी एक्टिव करवा कर अपना फिजिकल वेरिफिकेशन पूर्ण करवा लेंगी।
पीएम आवास योजना सर्वे की अंतिम तिथि फिर से बढ़ी, जाने कब है लास्ट डेट
इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले चरण में मिलेगा लाभ
इन जिलों की महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि सबसे पहले मिलने वाली है –
- जमशेदपुर
- धनबाद
- चतरा
- गढ़वा
- जामताड़ा
- गुमला
- पाकुड़
- लोहरदगा
- सिमडेगा
- बोकारो
- रांची
- देवघर
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist के लिए पात्रता
- इसके लिए महिला का आवेदन स्वीकृत होना आवश्यक है।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- टैक्स पेयर परिवार की महिला को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
- महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला का एकल खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
- महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
- आवेदिका का वेरिफिकेशन पूर्ण होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 9th10th Installment Payment Status Check
- सबसे पहले आप मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- मुख्य पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कीजिए।
- अभी मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।
- फिर आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित कीजिए।
- इतना करने के बाद 9 वीं और 10वी किस्त का पूरा भुगतान विवरण खुलकर आ जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।