
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Update: मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। इस योजना की 9वीं किस्त अप्रैल महीने में ही जारी होनी थी लेकिन अभी तक यह किस्त महिलाओं को नहीं मिला है। लेकिन अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्यूंकि सभी महिलाओं को यह किस्त मई महीने में दी जाएगी। मई महीने में 9वीं और 10वीं दोनों किस्तों का लाभ महिलाओं को एक साथ मिलने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई के पहले हफ्ते में ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में दोनों किस्तों की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को पहले से 8 किस्तें मिल चुकी हैं, उन्हें इस बार 9वीं और 10वीं किस्त के तहत ₹5000 की राशि दी जाएगी। वहीं जिन लाभार्थियों को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त भी नहीं मिली थी, उन्हें इस बार ₹12500 का भुगतान किया जाएगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा कब तक आएगा और स्टेटस कैसे चेक करें, तो इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
Jharkhand Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में मईयां सम्मान योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है ताकि महिलाओं की कुछ आर्थिक मदद हो सके। इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जा रहा है। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकती हैं और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की भी आवश्यकता नहीं है। राज्य की 57 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन कुछ महिलाओं के आवेदन किसी प्रकार की त्रुटि के कारण होल्ड पर रखे गए हैं।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Update – अब महिलाओं को एक साथ मिलेंगे 5000 रूपये
मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। इस योजना के तहत अब मई के पहले सप्ताह में महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि 9वीं किस्त के पैसे देने में कुछ देरी हो गई है। ऐसे में अब दोनों किस्तों को एक साथ जारी किया जाएगा। अब महिलाओं के खाते में ₹5000 भेजे जाएंगे।
खाते में डीबीटी चालू ना होने के कारण और आवेदन फॉर्म में त्रुटि के कारण 3 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन होल्ड पर हैं, इन्हे अब तक 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिला है। इन महिलाओं को वंचित किस्तों का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन में करेक्शन करवाकर खाते में डीबीटी चालू करवानी होगी, तब जाकर 10वीं किस्त तक का लाभ महिलाओं को मिलेगा।
2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता क्या है
- झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को Maiya Samman Yojana का लाभ मिलेगा।
- इसका लाभ लेने के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- टैक्स पेयर महिला को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
- महिला के परिवार में आयकर दाता सदस्य या सरकारी कर्मचारी होने पर भी महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से कम ज्यादा नहीं होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन भी नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला का एकल खाता होना चाहिए।
- बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
- आवेदिका महिला द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सटीक होनी चाहिए।
पशुपालन के लिए किसानों को मिलेगा 10 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर मुख्य पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद यहाँ दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करके आवेदन संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को डालकर “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित कर लेना है।
- अब आपके सामने सभी किस्तों का पूरा भुगतान विवरण खुलकर आ जाएगा।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist की सूची कैसे देखें?
जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि मईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त का लाभ उन्हें मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए ब्लॉक स्तर कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर वे लाभार्थी सूची देख सकती हैं। अगर आवेदन अप्रूव है और 9वीं और 10वीं किस्त की लाभार्थी सूची में आपका नाम है तो लाभ राशि आपको मिलेगी। अगर आवेदन होल्ड पर है तो आपको आवेदन करेक्शन या DBT Enable करने के लिए आवेदन करना पड़ सकता है जिसके बाद आपको सहायता राशि दी जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।