Maiya Samman Yojana 9th Kist Release – इन जिलों की महिलाओं को 9वीं किस्त के 2500 रूपये मिलने शुरू, ऐसे चेक करे पैसा

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release: मईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत 57 लाख महिलाओं के खाते में आज यानि 17 अप्रैल से मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। योजना के लिए पात्र महिलाओं के लिए यह बड़ी खबर आई है कि आज से सरकार 2 चरणों में पात्र माताओं और बहनों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 9वीं किस्त की राशि पहुंचाने वाली है। इसका लाभ राज्य की सभी पात्र महिलाओं को दिया जाएगा।

किन महिलाओं को इस बार सहायता राशि मिलने वाली है और किन्हें नहीं, यह जानने के लिए महिलाएं Maiya Samman Yojana 9th Installment List में अपना नाम चेक कर सकती हैं। इस लिस्ट में सभी पात्र महिलाओं के नाम दर्ज किए गए हैं। आगे लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि मईयां सामान योजना की 9वीं किस्त खाते में कब तक आएगी, इसका लाभ किन जिलों की महिलाओं को मिलेगा और इस किस्त का स्टेटस कैसे चेक करना है। पूरी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ने की जरुरत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मईयां सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 8 किस्तें सफलतापूर्वक महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं।

अब 17 अप्रैल 2025 से 9वीं किस्त की राशि भी लाभार्थी महिलाओं के खाते में आना शुरू हो गई है। इस योजना का उद्देश्य यह है की महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतें खुद पूरी कर सकें, चाहे वह स्वास्थ्य से जुड़ी हो या घर की छोटी-मोटी जरूरतें। इस तरह महिलाएं किसी पर निर्भर न रहकर खुद के पैसों से अपना खर्च चला सकें।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Release

झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। आज 17 अप्रैल 2025 को सरकार ने मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त जारी कर दी है। अब यह पैसा धीरे-धीरे सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। सरकार ने इस बार दो चरणों में किस्त देने का फैसला लिया है। पहले चरण में 10 जिलों की महिलाओं को अप्रैल महीने की किस्त दी जाएगी।

उसके बाद दूसरे चरण में बाकी 14 जिलों की महिलाओं को पैसा मिलेगा। इस 9वीं किस्त के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन महिलाओं को पिछली 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें इस बार बाकी किस्तों के साथ ₹10,000 तक की राशि दी जाएगी।

मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त में इन महिलाओं को मिलेंगे 10000 रूपये

पहले चरण में मिलेंगे इन जिले की महिलाओं को पैसे

झारखंड सरकार 2 चरणों में योजना के लिए योग्य महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त के पैसे भेजेगी। पहले चरण में निम्न जिलों की महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी –

  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • चतरा
  • गढ़वा
  • जामताड़ा
  • गुमला
  • पाकुड़
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • बोकारो

Maiya Samman Yojana 9th Installment List Out

मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त की राशि जिन महिलाओं को मिलने वाली है, उनके नाम की सूची ऑफलाइन जारी की गई है। इनमे उन महिलाओं के नाम हैं जो योजना के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करती हैं। जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू है और जिन्होंने अपना भौतिक सत्यापन करवा लिया है, उन महिलाओं के नाम इस सूची में दर्ज कर दिए गए हैं।

ऐसी महिलाएं जो यह पुष्टि करना चाहती है कि 9वीं किस्त का लाभ उन्हें मिलेगा या नहीं, वे इस सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। यदि इस सूची में आपको आपका नाम मिलता है, तो आपको 9वीं किस्त की राशि पहले या दूसरे चरण में प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए महिलाएं ग्राम पंचायत स्तर या ब्लॉक स्तर के कार्यालय में जाकर लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकती हैं।

आपके खाते में 7500 रूपये आये या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष हो सकती है।
  • महिला का एकल खाता होना चाहिए, जिसमें डीबीटी चालू हो।
  • महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन पूर्ण होना चाहिए।
  • आवेदन फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य टैक्स पेयर और सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉगिन पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए विकल्प “आवेदन और भुगतान स्थिति” के पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद योजान का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जायेगा, इसमें आपको 9वीं किस्त का विवरण मिल जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon