Maiya Samman Yojana DBT Status Check – 2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस

Maiya Samman Yojana DBT Status Check

Maiya Samman Yojana DBT Status Check: मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की 57 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। लेकिन यह लाभ उन महिलाओं को दिया जा रहा है जिनके खाते में डीबीटी सक्रिय है। सभी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि भेज दी गई है लेकिन हजारों महिलाएं इस लाभ से वंचित रह गई है जिसका कारण यह है कि उनके बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं है।

ऐसे में अगर महिलाओ को इस योजना का लाभ लेना है तो उन्हें जल्द से जल्द बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव करवाना होगा। जिसके बाद योजना की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। समस्या यह है कि ज्यादातर महिलाएं यह नहीं जानती कि उनके बैंक खाते में डीबीटी चालू है या नहीं, इस कारण वे जरूरी एक्शन नहीं ले पा रही हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Maiya Samman Yojana DBT Status Check कैसे करें? इसके बारे में बताने वाले हैं ताकि आप यह चेक कर सके की आपके बैंक खाते में डीबीटी चालू है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 2025

गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए झारखंड राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को प्रारंभ किया है। जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में सहायता राशि हस्तांतरित करती है इसलिए योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू होना चाहिए।

महिलाएं सिर्फ 2 मिनट में पता कर सकती है कि बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू है या नहीं। जिन महिलाओं का DBT Active है उन्हें इस योजना से ₹2500 की किस्त समय पर प्राप्त हो रही है और जिनका डीबीटी चालू नहीं है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि आप सबसे पहले इस बात की पुष्टि करें कि आपके खाते में डीबीटी एक्टिव है या नहीं और यह पता करने के लिए आपको मईयां सम्मान योजना डीबीटी स्टेटस चेक जरने की आवश्यकता है। अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

मंईयां सम्मान योजना के लाभ क्या है?

  • मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 सहायता राशि प्रदान कर रही है।
  • ये राशि महिलाओं को DBT के तहत मिलती है।
  • इस सहायता राशि के माध्यम से महिलाएं अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण कर आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सकती हैं।
  • इसी राशि के माध्यम से महिलाएं खुद का छोटा-मोटा रोजगार भी शुरू कर सकती है।

केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये, ऐसे चेक करे लिस्ट

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए करें ये काम

मंईयां सम्मान योजना से झारखंड की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा व निराश्रित महिलाओं को लाभ मिल रहा है जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के मध्य है और जिनके आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। आवेदन को अप्रूवल मिलने के पश्चात यदि महिला के बैंक अकाउंट में DBT एक्टिव है तो ही उस महिला को सहायता राशि प्राप्त होगी।

क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही सहायता राशि का अंतरण करती है। ऐसे में महिलाओं को यह जांच करना होगा कि उनका डीबीटी चालू है या नहीं। अगर डीबीटी चालू नहीं है तो महिला को अपने बैंक शाखा में जाकर DBT ACTIVE करवाना होगा, तभी उन्हें इस योजना के तहत किस्तें मिलनी शुरू होंगी।

2500 नहीं मिला तो जल्दी करे यह काम, तुरंत मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana DBT Status Check कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना से जिन महिलाओं को ₹2500 की किस्त नहीं मिली है, उन्हें सबसे पहले अपना DBT स्टेटस चेक करना होगा जिससे पता चलेगा कि बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव है या नहीं। डीबीटी स्टेटस आप नीचे बताएं गए तरीके से चेक कर सकते हैं –

  • मंईयां सम्मान योजना DBT स्टेटस चेक करने हेतु सबसे पहले आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाएंगे।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आप दिए गए विकल्प “Bank Seeding Status” पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके “Send OTP” के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके पश्चात आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज कर सत्यापित करेंगे।
  • ओटीपी सत्यापन करने के पश्चात आपके सामने आपका डीबीटी स्टेटस खुलकर आ जाएगा, यहां आप चेक कर सकते हैं आपके खाते में डीबीटी एक्टिव है या नहीं।
  • डीबीटी एक्टिव न होने की स्थिति में आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर DBT ऑप्शन चालू करवा सकते हैं।

8 thoughts on “Maiya Samman Yojana DBT Status Check – 2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस”

  1. Mara ko v koi v kist nai mila ha mara dbt on ha 10may ko please bej dijiye ga please bej dijiye dhanyawad

    Reply
  2. Ek baar bhi ni aaya h maiyan yojana k Paisa ..ye sb criteria full fill h kyc bhi h aur adhar bhi linked h bank se phir bhi

    Reply

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon