Maiya Samman Yojana Holi Gift – 60 लाख महिलाओं को मिलेगा होली का उपहार, 5000 रूपये आएंगे सीधे खाते में

Maiya Samman Yojana Holi Gift: झारखंड राज्य के सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को होली पर एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। यानी इस होली सभी महिलाओं की खुशियां दोगुनी होने वाली है। क्योंकि सरकार होली से पहले ₹5000 सभी महिलाओं के खाते में भेजने के लिए तैयार है।

Maiya Samman Yojana Holi Gift

राज्य की सभी महिलाएं काफी लंबे समय से मईयां सम्मान योजना की आने वाली किस्त का इंतजार कर रही है। अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रही है तो आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। क्योंकि सरकार अब जनवरी और फरवरी की किस्त होली से पहले भेजने की तैयारी में लग गई है। यह किस्त महिलाओं को कब मिलेगा इसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। कृपया आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मईयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं की वित्तीय मदद करना है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Maiya Samman Yojana Holi Gift – 60 लाख महिलाओं को इस होली मिलेगा हेमंत का उपहार

झारखंड राज्य की सभी महिलाओं को होली के शुभ अवसर पर हेमंत सरकार के तरफ से एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। अगर आप झारखंड मैया सम्मान योजना का लाभ ले रही है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस योजना की जनवरी और फरवरी के किस्त महिलाओं के खाते में अभी तक नहीं पहुंची है लेकिन अब सरकार ने यह फैसला लिया है की होली के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं को 6वीं और 7वीं किस्त के तहत ₹5000 दिए जाएंगे।

15 मार्च 2025 से पहले सभी महिलाओं के खाते में ₹5000 की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। हेमंत सरकार सभी महिलाओं के खाते में यह किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी में लग गई है। अब सभी महिलाओं के खाते में जल्दी ही या किस्त ट्रांसफर होने वाली है इसलिए अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप इस योजना की पात्रता को पूरा करती हैं तो आपके खाते में भी यह राशि जरूर आ जाएगी।

मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त के 5000 रूपये इस दिन मिलेंगे

मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है

  • केवल झारखंड राज्य की स्थाई महिलाओं को इस योजना की सहायता राशि प्राप्त होगी।
  • लाभार्थी महिला की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यह किस्त प्राप्त करने के लिए महिलाओं के बैंक में आधार लिंक होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए और ना ही परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन होना चाहिए।
  • केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुर्गी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 9 लाख रूपये तक का लोन 33% सब्सिडी के साथ, ऐसे करें आवेदन

इस होली झारखंड की सभी महिलाओं के लिए खुशियों की बरसात होने वाली है। हमारे तरफ से भी आप सभी महिलाओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। अगर आज के इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इसे शेयर जरूर करें और हमारे व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर ले ताकि ऐसी ही जानकारी आपको मिलती रहे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon