
PM Kisan Yojana 20th Kist Release: देश के सभी किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की 20वी किस्त की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। ट्विटर पर भारत कृषि मंत्रालय द्वारा 20वीं किश्त जारी करने को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। जिसके अनुसार 2 अगस्त 2025 यानी आज के दिन किसानों के खाते में मोदी जी 20वी किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर करेंगे।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर चार महीने के अंतराल में 2000 रुपए की किस्त प्रदान करती है जिससे किसानों को सालाना 6000 रूपए का लाभ मिलता है। अब तक योजना की 19 किस्तें सरकार ने जारी कर दी है और 19वीं किस्त को जारी हुए 5 महीने का समय बीत गया है। सभी किसान काफी चिंतित थे की यह किस्त कब आएगी लेकिन अब जल्दी ही 20वीं किस्त जारी होने वाली। इस लेख में आपको PM Kisan Yojana 20th Kist से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है
देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिसके तहत पंजीकृत किसानों को सरकार सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2-2 हजार रूपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है और हर 4 महीने के अंतराल में यह किस्त जारी की जाती है। अब तक 19 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों को दे दी गई है। जिसके बाद अब सभी किसान 20वी किस्त के इंतजार में हैं।
PM Kisan Yojana 20th Kist Release – आज सभी किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी ₹2000 की किस्त
कृषि मंत्रालय द्वारा ट्विटर पर यह जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी करने वाले हैं। 2 अगस्त को मोदी जी वाराणसी आने वाले हैं जहां वे जनसभा को संबंधित करेंगे और इस दौरान योजना के लिए पात्र सभी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त डीबीटी के माध्यम से भेजने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रूपये ट्रांसफर करने वाली है।
PM Kisan Yojana 20th Installment का लाभ किन्हें मिलेगा
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करना होगा। इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं जिन्होंने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा लिया है। जिन किसानों ने अभी तक e-Kyc, फार्मर रजिस्ट्री और भू-सत्यापन नहीं करवाया है उन्हें 20वी किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए आप ये सभी कार्य पूरा जरूर कर लें। जिन किसानों के खाते में डीबीटी चालू नहीं है उन्हें भी जल्दी डीबीटी चालू करवाना होगा।
श्रमिकों को मिलेगा 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रूपये पेंशन, ऐसे करे आवेदन
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता
- इसके लिए देश के लघु और सीमांत किसान पात्र हैं।
- देश के स्थाई नागरिक जो किसान परिवार से हैं वे योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इसके लिए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी पूर्ण होनी चाहिए।
- आवेदक किसान की परिवारिक आय सालाना 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- किसानों के बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
PM Kisan Yojana 20th Kist Status Check कैसे करे
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर “Farmer Corner” के सेक्शन में जाना है।
- फिर यहां दिए गए “Know Your Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक पेज खुलेगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- फिर “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अब रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, इसे सही स्थान पर दर्ज करके सबमिट करना है।
- इसके बाद आपको 20वी किस्त का पेमेंट स्टेटस देखने को मिल जायेगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।