Vidhwa Pension Yojana MP – सरकार इन महिलाओं को दे रही है हर महीने ₹600 रूपए

Vidhwa Pension Yojana MP

Vidhwa Pension Yojana MP – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए कई सहायता योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं में से एक मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना है जिसके तहत विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा में मदद करती है। इस लेख में हम मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिससे आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देगी। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने विधवा महिलाओं को 600 रुपये की पेंशन देगी। सरकार द्वारा दी गई धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

योजना का नाम  मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
शुरू की गई  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग  समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी  राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य  विधवा महिलाओं को पेंशन
पेंशन राशि  600 रुपए प्रतिमाह
राज्यमध्य प्रदेश  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  socialsecurity.mp.gov.in

विधवा महिला इस पेंशन राशि से अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को मिलेगा। महिलाएं सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकती हैं जिसके माध्यम से वे हर महीने पेंशन राशि का लाभ उठा सकती हैं।

एमपी विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि विधवा महिलाएं पेंशन राशि का लाभ लेकर अकेले जीवन यापन कर सकें। उन्हें अपनी छोटी से छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ा। विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा हर महीने 600 रुपये की पेंशन दी जाती है जिससे विधवा महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

MP Vidhwa Pension Yojana Benefits

  • विधवा पेंशन योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली सभी विधवा महिलाओं को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 600 रुपए की पेंशन दी जाएगी।
  • विधवा महिलाओं को पेंशन सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी जिसमें 300 रुपए केंद्र सरकार और 300 रुपए राज्य सरकार देगी।
  • विधवा पेंशन योजना के तहत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना से विधवा महिलाओं को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना होगा।

PM Ujjwala Yojana 2024

Vidhwa Pension Yojana MP Eligibility

  • इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला आवेदक का नाम बीपीएल सूची में होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए राज्य की केवल विधवा महिलाएं पात्र होंगी।
  • विधवा महिला की आयु 40 से 79 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा से नीचे रहती है।
  • विधवा महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

Vidhwa Pension Yojana MP Documents

  • आधार कार्ड
  • समग्र ID
  • आयु प्रमाण पत्र
  • BPL राशन 
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Vidhwa Pension Yojana Online Apply

  • विधवा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय सेलेक्ट करना है और समग्र आईडी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भरने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Vidhwa Pension Yojana Apply Offline

  • विधवा पेंशन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपनी जनपद पंचायत में जाना होगा और आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म मिलने पर आपको सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को जनपद पंचायत में जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपको आवेदन फॉर्म भरते समय रसीद दी जाएगी।
  • यह प्रक्रिया आप अपनी ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से भी कर सकते हैं।

Lakhpati Didi Yojana 2024

Vidhwa Pension Yojana MP Status

  • विधवा पेंशन योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट का जाना होगा।
  • इसके बाद आपको पेंशन स्वीकृति की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

MP Vidhwa Pension Yojana List

  • मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको पेंशन हितग्राहियों की संख्या व सूची विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय, जॉन ग्राम पंचायत, ग्राम वार्ड और पेंशन प्रकार चुनना होगा।
  • सभी विवरण भरने के बाद आपको सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने विधवा पेंशन योजना लाभार्थियों की सूची आ जाएगी।

Leave a Comment