
Maiya Samman Yojana Payment Status: मईयां सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में 5 जून 2025 को जारी हो चुकी है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है और जानना चाहती है की यह किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसका पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है।
इस किस्त के बाद अब 10वीं और 11वीं किस्त की राशि भी महिलाओं को इसी महीने मिलने वाली है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए की मईयां सम्मान योजना की किस्त का पैसा कैसे चेक करे? इसका पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी इस लेख में दी जाएगी ताकि आपको पता चल सके की योजना की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
मईया सम्मान योजना को झारखण्ड की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकार गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक इस योजना से महिलाओं को 9 किस्तों को लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब 10वीं और 11वीं किस्त भी महिलाओं को इसी महीने 5000 रुपए एक साथ मिल सकती है। राज्य की सभी 18 से 50 वर्ष की पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।
Maiya Samman Yojana Payment Status
मैया सम्मान योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त की राशि भेज दी गई है जिसका भुगतान विवरण आप ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी की आपके खाते में मैया सम्मान योजना की कौन सी किस्त किस तिथि को आई है और कितनी राशि भेजी गई है। इसी महीने सरकार 10वीं और 11वीं किस्त की राशि भी जारी करने वाली है, ऐसे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि आप सभी किस्तों का भुगतान विवरण कैसे चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist कब आएगी?
मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार 9वीं किस्त का भुगतान कर चुकी है। अब इस योजना की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ 5000 रुपये इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। अगर आप इस योजना की लाभार्थी महिला है तो आप यह जरूर चेक कर लें की आपके खाते में डीबीटी चालू है या नहीं क्यूंकि यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में आएगी जिनके खाते में डीबीटी चालू होगी।
सभी महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त के 5000 रूपये इस दिन मिलेंगे
Maiya Samman Yojana Jharkhand के लिए पात्रता
- केवल झारखण्ड की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
- इसके लिए आवेदिका महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन होने पर महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी चालू होनी चाहिए।
1 जून से बदल गए नियम, अब केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana Payment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मैया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज में दिए गए “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद फिर एक नया पेज मिलेगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन कर लेने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर एक फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करके दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे यहाँ दर्ज करके वेरीफाई कर लें।
- इसके बाद आपको योजना का भुगतान विवरण मिल जाएगा जिसमें आप देख सकते हैं कि योजना के तहत किस तिथि पर कितनी किस्त आपके खाते में जमा हुई है।
कृपया ध्यान दें: अगर आपको ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करते हुए मैया समान योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने में दिक्कत हो रही है तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। सरकार जैसे ही महिलाओं के खाते में पैसे भेजती हैं तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आ जाता है। तो आप इस एसएमएस के जरिए भी यह जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके अलावा आप बैंक जाकर बैंक स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।