
Ladli Behna Yojana 25th Kist Update: मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त आज 13 जून 2025 को जबलपुर के एक कार्यक्रम के दौरान जारी होनी थी। लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे की वजह से आज का कार्यक्रम सरकार ने रद्द कर दिया है और इस योजना की 25वीं किस्त जारी करने की तिथि को लेकर सुचना जारी की गई है।
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब 25वी किस्त महिलाओं के खाते में 16 जून से आनी शुरू होगी। इस लेख में हम Ladli Behna Yojana 25th Kist से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यह किस्त कब तक खाते में आ जाएंगे, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और किन्हें नहीं एवं इस किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें? इसकी जानकारी आपको इस लेख में उपलब्ध करवाई जाएगी। इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने और अपने परिवार की निजी जरूरतों को पूरा कर सकें। महिलाओं के खाते में अब तक इस योजना की 24 किस्तें आ चुकी हैं और अब 25वीं किस्त भी जल्दी ही आने वाली है।
Ladli Behna Yojana 25th Kist Update – अब इस दिन जारी होगी 25वीं किस्त की राशि
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के एक कार्यक्रम के दौरान आज लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करने वाले थे लेकिन अब यह प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है जिसके कारण आज महिलाओं को 25वीं किस्त नहीं मिलेगी। यह फैसला अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे को लेकर लिया गया है।
सीएम मोहन यादव जी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु को लेकर काफी शोक में हैं और इस कारण वे 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। इस ट्वीट के बाद जानकारी मिली है कि अब महिलाओं को 25वी किस्त आज ना मिलकर कुछ दिनों के बाद मिलेगी।
महिलाओं को मिलेगा 7000 रूपये हर महीने कमाने का मौका, ऐसे करे आवेदन
मिली जानकारी के अनुसार अब लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त 16 जून 2025 को महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। 16 जून यानी सोमवार को 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की किस्त का ट्रांसफर की जाएगी। जिसके बाद 24 से 48 घंटों के अंदर सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 25th Installment के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को दिया जाता है।
- इसके लिए महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही कोई आयकरदाता होना चाहिए।
- जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी लिंक होना अनिवार्य है।
- इसके लिए आवेदक का आधार अपडेट होना चाहिए।
महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
Ladli Behna Yojana 25th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको Ladli Behna Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
- फिर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा, इसे यहाँ दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही आपको आपके सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Mujhe ladli Lakshmi bahana Yojana ka Labh nahin mil raha hai to uske liye kya Karen ki Labh milane Lage
[email protected]