
Ladki Bahin Yojana 12th Kist Release: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी समय से महिलाएं महिलाएं इंतजार कर रही थी कि उन्हें जून माह की राशि कब तक मिलेगी। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म करते हुए सरकार ने लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। जल्दी ही 12वीं किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में बैंक खाते में पहुँचने वाली है।
यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी चालू रखना होगा। जिन महिलाओं को 11वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें 12वीं किस्त के साथ 11वीं किस्त की राशि मिलाकर यानी कुल ₹3000 प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप जानना चाहते है की लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त की राशि कब तक आपके बैंक खाते में पहुँच जाएगी और आप इसका स्टेटस कैसे देख सकते है तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से माझी लाडकी बहिण योजना की शुरुआत की है जिसमें 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत है। इन महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती हैं ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर ना रहें। महिलाओं को अब तक 11 किस्तें प्राप्त हो चुकी है और अब जून महीने की 12वीं किस्त भी जारी कर दी गई है।
Ladki Bahin Yojana 12th Kist Release – सभी महिलाओं के खाते में 1500 रूपये आना शुरू
लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रही सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं के खाते में लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त की राशि ₹1500 ट्रांसफर कर दी है। वहीं जिन महिलाओं को 11वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें 12वीं किस्त के साथ 11वीं किस्त का लाभ भी मिलेगा जिससे उन्हें कुल ₹3000 की सहायता राशि प्राप्त होगी। अगर आपके खाते में अभी तक यह राशि नहीं पहुंची है तो आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा हो सकता है 2 से 4 दिनों में आपके बैंक खाते में भी पैसे पहुंच जाए।
लाडकी बहीण योजना का पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladki Bahin Yojana 12th Installment के लिए पात्रता
- महाराष्ट्र की स्थाई निवासी गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच रहनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है।
- जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए ।
- महिलाओं के आवेदन में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
- इसके लिए परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
घर में शौचालय निर्माण के लिए मिलेगा 12000 रूपये की सहायता राशि, ऐसे करे आवेदन
Ladki Bahin Yojana 12th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करे।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही आपको योजना के तहत किये गए सभी किस्तों के भुगतान का विवरण मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।