Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Transfer – सभी महिलाओं के खाते में 17वीं किस्त के 1000 रूपये ट्रांसफर, जल्दी चेक करे खाता

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Transfer

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Transfer: छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी हो चुकी है। अब राज्य की 69 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की सहायता राशि आनी शरू हो गई है। अगर आप भी इस योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रही थी तो आप आपको इंतजार करने की जरुरत है क्यूंकि इस बार सरकार ने बिना देरी किये समय पर सभी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए है।

सभी लाभार्थी महिलाएं अपना खाता जरूर चेक कर लें अगर अभी आपके खाते में पैसे नहीं आये है तो अगले एक से दो दिनों में पैसे आ जायेंगे। अगर आ जानना चाहते है की Mahtari Vandana Yojana 17th Kist कब जारी हुई, इसका लाभ किन महिलाओं को मिला, इस किस्त का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें। यहाँ हमने आपकी सुविधा के लिए पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महतारी वंदना योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। जिसमें हर महीने महिलाओं को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे महिलाओं को सालाना 12000 रुपए का लाभ मिलता है जिससे वे अपनी निजी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है। शुरुआत में इस योजना के तहत 70 लाख महिलाएं पंजीकृत थी लेकिन अब तक 90 हजार महिलाओं के नाम इस योजना की लिस्ट से हटाए गए हैं।

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Transfer – सभी महिलाओं के खाते में 17वीं किस्त आनी शुरू

अगर आप इस योजना की लाभार्थी महिला है तो हमे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 जुलाई 2025 को लगभग 647 करोड़ रुपए सभी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए है। अब महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि आनी शुरू हो चुकी है। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए है उनके खाते में भी धीरे धीरे एक से दो दिनों के अंदर पैसे आ जायेंगे।

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist के लिए पात्रता

  • महतारी वंदना योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • इसके लिए आवेदिका महिला की आयु सीमा 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इसके लिए आवेदिका महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • इसके अलावा महिला के परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महतारी वंदना योजना के लिए आवेदिका महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी लिंक हो।

ऐसे चेक करे 20वीं किस्त का स्टेटस, इस दिन मिलेंगे 2000 रूपये

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करना है।
  • अब दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प का चयन करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपको सभी किस्तों का भुगतान विवरण खुल जाएगा।

Mahtari Vandana Yojana 17th Kist नहीं आई तो क्या करें?

  • सबसे पहले डीबीटी स्टेटस चेक करें और अगर डीबीटी लिंक नहीं है तो इसे खाते से लिंक करवाएं।
  • आंगनवाड़ी केंद्र जाकर आवेदन पत्र में दी गई जानकारियों की जांच कर लें, अगर किसी प्रकार की त्रुटि है तो इसे करेक्शन के लिए भेजें।
  • अगर आपने आधार अपडेट नहीं करवाया है तो इसे अपडेट करवाएं।
  • इसके बाद भी अगर सहायता राशि नहीं आती है तो संबंधित कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करके शिकायत करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon