Ladli Behna Yojana 21th Installment Transfer – आज सभी महिलाओं के खाते में 1250 रूपये ट्रांसफर, ऐसे चेक करे अपना पैसा

Ladli Behna Yojana 21th Installment

Ladli Behna Yojana 21th Installment Transfer: लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। सभी महिलाओं को हम बता दें की डॉ मोहन यादव जी ने आज 10 फरवरी 2025 को लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दिया है। महिलाओं को इस किस्त का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब उनका इंतजार यही समाप्त होता है।

अगर आपको भी इस योजना की 20 किस्तें मिल चुकी है और अब आप 21वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर कब होगी और इसका स्टेटस कैसे चेक करना है इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की लगभग 1 करोड़ 27 लाख गरीब व जरूरतमंद पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बनेगी। इस योजना का लाभ राज्य की सभी 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच के आयु वर्ग की महिलाओं को लाभ दिया जाता है।

Ladli Behna Yojana 21th Installment Transfer

लाडली बहना योजना के तहत अब तक सभी महिलाओं के खाते में 20 किस्तें आ चुकी है और अब उन्हें 21वीं किस्त के आने का इंतजार है लेकिन अब सभी महिलाओं का इंतजार यही पर खत्म होता है। क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा 21वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर दी गई है।

सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि आज 10 फरवरी 2025 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की 21वीं किस्त जारी होने वाली है। आज दोपहर 1 बजे 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव 1553 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक में ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए महिलाओं को खाते में डीबीटी एक्टिव रखना होगा, वरना सहायता राशि बैंक खाते में जमा नहीं होगी।

1.63 लाख अपात्र महिलाओं को 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा

Ladli Behna Yojana 21th Installment के लिए लगभग 1.63 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लगभग 1.63 लाख महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है इसलिए इन महिलाओं के नाम अब पात्रता की सूची से हटा दिये गए हैं। जहां योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 29 लाख थी, वो अब घट कर लगभग 1 करोड़ 27 लाख रह हुई है। यानि अब लगभग 1.63 लाख महिलाओं को 21वीं किस्त नहीं दी जाएगी और ना ही उन्हें आगे योजना का लाभ मिलेगा।

मुर्गी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 9 लाख रूपये तक का लोन 33% सब्सिडी के साथ, ऐसे करें आवेदन

Ladli Behna Yojana 21th Installment के लिए पात्रता

  • मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • 21 से 60 वर्षीय विवाहित, विधवा, तलाकशुदा व निराश्रित महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इसके लिए महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

पशुपालन के लिए किसानों को मिलेगा 10 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन

लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त का स्टेटस चेक कैसे करें?

आपके खाते में 21वीं किस्त की राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं इसे चेक करने के लिए नीचे कुछ प्रक्रिया दी गई है। इस प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले Ladli Behna Yojana MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज में जाने के बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड को सबमिट करे।
  • अब नीचे दिए गए बटन “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापन करे।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपके सामने लाडली बहना योजना भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

1 thought on “Ladli Behna Yojana 21th Installment Transfer – आज सभी महिलाओं के खाते में 1250 रूपये ट्रांसफर, ऐसे चेक करे अपना पैसा”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon