
Ladli Behna Yojana 25th Kist Transfer: मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए आज खुशी का दिन है क्योंकि आज 16 जून 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के बरगी में एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते हैं। अब तक 24 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं और अब 25वीं किस्त का पैसा आज महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसका इंतजार महिलाएं काफी समय से कर रही थीं।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है और इस किस्त का इंतजार कर रही थी तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत खास होने वाला है क्यूंकि इस लेख में आपको लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त कब तक सभी महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगी इसकी जानकारी मिलने वाली है साथ ही आपको इसका पेमेंट स्टेटस चेक करने का प्रोसेस भी बताया जायेगा। इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इस राशि से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकती है। अब तक महिलाओं को 24 किस्तें सफलतापूर्वक मिल चुकी है और अब सरकार 25वीं किस्त के 1250 रुपए भी आज महिलाओं के बैंक खातों में भेजने वाली है।
Ladli Behna Yojana 25th Kist Transfer – आज सभी महिलाओं के खाते में 1250 रूपये ट्रांसफर
लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आज 16 जून सोमवार को जबलपुर के बरगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करने वाले हैं। लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के तहत 1250 रुपए का लाभ आज मिलने वाला है।
जैसा कि आप जानते हैं की यह किस्त 13 जून को जारी होने वाले थे लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रेश के बाद सरकार ने जबलपुर के कार्यक्रम को रद्द कर दिया और इसी कारण 13 जून को 25वी किस्त जारी नहीं हो पाई लेकिन आज 16 जून 2025 को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला है जिसमें सरकार महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेगी।
महिलाओं के खाते में 1250 रूपये आये या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
आज सभी महिलाओं के खाते में आएगी लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त
आज का दिन मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए खुशी का दिन है क्यूंकि आज 16 जून को 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1551 करोड़ रुपए की राशि मध्य प्रदेश सरकार ट्रांसफर करने वाली है जिससे महिलाओं के खाते में 25वी किस्त के 1250 रुपए पहुंचेंगे। यह राशि शाम 4 बजे जबलपुर के बरगी ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी की जाएगी। सहायता राशि जारी होने के 24 से 48 घंटों के अंदर सभी पात्र महिलाओं के खाते में 25वी किस्त पहुंच जाएगी।
Ladli Behna Yojana 25th Installment के लिए पात्रता
- लाड़ली बहना योजना की किस्त राज्य की स्थाई निवासी माताओं और बहनों को प्राप्त होगी।
- इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
- यदि महिला या उनके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी है, तो उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा।
- इसके लिए महिला के परिवार की आय 2.5 लाख रुपए सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
20 जून से पहले करे रेल कौशल विकास योजना जून बैच के लिए आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस
Ladli Behna Yojana 25th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
- फिर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको योजना के सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।