
Ladli Behna Yojana 26th Kist: जैसा की आप सभी जानते है अब तक मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 25 किस्तों का लाभ मिल चुका है। जिसके बाद अब महिलाएं 26वीं किस्त का इंतजार कर रही है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस बार महिलाओं को 1250 रूपये के साथ 250 रूपये की अतिरिक्त राशि मिल सकती है जो की रक्षा बंधन के शगुन रूप में बहनों को दिया जायेगा।
अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्यूंकि यहाँ आपको बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जैसे लाडली बहना योजना 26वीं किस्त कब आएगी, इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते है और 26वीं किस्त के तहत महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी? सभी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। लगभग 1.27 करोड़ पंजीकृत महिलाओं के खाते में सरकार ने 25 किस्तें सफलतापूर्वक भेज दी हैं। अब 26वीं किस्त भी महिलाओं को जल्दी ही मिलने वाली है जिसमें सभी बहनों को इस बार ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 250 रुपए रक्षाबंधन के शगुन के रूप में महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।
Ladli Behna Yojana 26th Kist – इस दिन जारी हो रही 26वीं किस्त के 1500 रूपये
लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त का इंतजार कर रही सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने यह अपडेट दिया है कि लाडली बहना योजना के तहत 26वीं किस्त में महिलाओं को 1250 रुपए के जगह ₹1500 दिए जाएंगे जिसमें 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन त्यौहार के शगुन के रूप महिलाओं को प्राप्त होगी।
सभी महिलाओं को बताना चाहेंगे की 26वीं किस्त के 1500 रूपये महिलाओं के खाते में 15 जुलाई 2025 तक ट्रांसफर किये जायेंगे। इससे महिलाओं को कुल ₹1500 का लाभ इस महीने मिलने वाला है। इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए। तभी 26वीं किस्त की राशि आपको समय पर प्राप्त होगी।
ऐसे चेक करे 20वीं किस्त का स्टेटस, इस दिन मिलेंगे 2000 रूपये
दिवाली से महिलाओं को मिलेंगे 1500 रूपये
मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है की लाडली बहना योजना के तहत सरकार ने 1250 रूपये की राशि को 1500 रूपये करने का निर्णय लिया है जो अक्टूबर महीने से महिलाओं को मिलनी शुरू हो जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं कि योजना के तहत पहले सरकार ₹1000 की सहायता राशि देती थी। लेकिन बाद में इस योजना की सहायता राशि में वृद्धि करके 1250 रुपए कर दी गई।
अब दिवाली के शुभ अवसर पर अक्टूबर महीने से सरकार महिलाओं को ₹1500 प्रदान करना शुरू कर देगी। यह महिलाओं के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा क्यूंकि इससे महिलाएं अपने खर्चे पुरे कर पाएंगी। इसके साथ ही बता दें की साल 2028 तक इस योजना की सहायता राशि बढ़कर ₹3000 हो जाएगी।
महिलाओं के खाते में पैसे आये या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladli Behna Yojana New Registration
इस योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाएं पंजीकृत है और फिलहाल योजना के तहत रजिस्ट्रेशन बंद है। सरकार ने ऐसी भी कोई भी घोषणा नहीं की है कि योजना के तहत कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। हालांकि जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करने से वंचित रह गई हैं उनके लिए पुनः रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन किया जा सकता है। लेकिन इससे संबंधित जानकारी के लिए आपको आधिकारिक सूचना के जारी होने का इंतजार करना होगा।
Ladli Behna Yojana 26th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी और कैप्चा कोड को दर्ज करे।
- इसके बाद “ओटीपी भेजें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई कर लें।
- इसके बाद आपको सभी किस्तों का भुगतान विवरण मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।