
Mahtari Vandana Yojana 17th Installment Date: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत 16 किस्तें जारी कर दी है। हालही में लाभार्थी महिलाओं के खाते में 16वीं किस्त जारी की गई है जिसके बाद अब सभी महिलाएं महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त के इंतजार में हैं। अगर आपको भी 16 किस्तें मिल चुकी है और अब आप अगली किस्त के आने का इंतजार कर रही है तो यह लेख आपके लिए है।
इस लेख में आपको Mahtari Vandana Yojana 17th Installment कब आएगी? इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। इस योजना की 17वीं महिलाओं को किस तिथि को मिलने की संभावना है और इस किस्त का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है इसकी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए यानि सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। जिससे ये महिलाएं बिना किसी पर निर्भर हुए अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है। लगभग 70 लाख महिलाओं को इस योजना की 16 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है और अब 17वी किस्त अगले महीने आने वाली है।
Mahatari Vandana Yojana 17th Installment Date
जैसा की आप सभी जानते है महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने की 10 तारीख तक योजना की सहायता राशि भेजी जाती है। हालही में 2 जून 2025 को महिलाओं के खाते में 16वी किस्त की राशि जारी की गई है और अब महिलाओं को 17वी किस्त के जारी होने का इंतजार है।
सभी महिलाओं को बताना चाहेंगे की सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त 1 जुलाई 2025 से 5 जुलाई 2025 के बीच जारी की जाएगी। हालांकि अभी सरकार ने इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। यह राशि कभी भी भेजी जा सकती है लेकिन 1 से 5 तारीख तक आने की पूरी संभावना है।
महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप
महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त के लिए पात्रता
- महतारी वंदना योजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं पात्र हैं।
- इसके लिए महिला की आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ।
- आवेदिका महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू होना अनिवार्य है।
- महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
- आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Mahtari Vandana Yojana 17th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब इसके होम पेज में दिए गए मेनू बार पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इतना करने के बाद नया पेज खुलेगा, इस पेज में लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपको योजना की सभी किस्तों के भुगतान का विवरण देखने को मिल जाएगा।
कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जैसे ही महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त भेजी जाएगी तो उनके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हो जाएगा। जिसमें ₹1000 की राशि का भुगतान विवरण दिखाई देगा। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आ गए हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।