
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist: मईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। इस योजना की 9 किस्तें सरकार द्वारा जारी कर दी गई है और अब जल्दी ही सभी महिलाओं के बैंक खाते में 10वीं और 11वीं किस्त की कुल ₹5000 की राशि एक साथ आने वाली हैं। बहुत इंतजार के बाद महिलाओं को 5 जून से 9वीं किस्त मिलनी शुरू हुई है और अब यह किस्त लगभग सभी महिलाओं को मिल चुकी है जिन्हें नहीं मिली है उन्हें भी अगले एक से दो दिनों में मिल जाएगी।
लेकिन अब जिन महिलाओं को यह किस्त प्राप्त हो चुकी है वे अब जानना चाहती है की मईयां सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त कब मिलेगी? इसलिए आपको इस लेख में हम इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। यह दोनों किस्तें मई और जून की किस्त है जो आपको इसी महीने मिलने की सम्भावना है और दोनों किस्तें एक साथ दी जाएगी। यह किस्त कब जारी हो सकती है इसकी जानकारी के लिए यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखण्ड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना को राज्य की महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि महिलाएं अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आए। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है और वे इस योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करती है उन्हें यह सहायता राशि मिलती है। सरकार इस योजना के तहत अब तक 9 किस्तें सफलतापूर्वक जारी कर चुकी है। अब 10वीं और 11वीं किस्त भी इसी महीने महिलाओं के खाते में आएगी जिससे महिलाओं को कुल 7500 रुपए का लाभ इसी महीने मिल जाएगा।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist कब जारी होगी?
राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे की सरकार मैया सम्मान योजना के तहत 10वीं और 11वीं किस्त की राशि जून 2025 में ही जारी करने वाली है। सरकार ने हाल ही में 9वीं किस्त जारी की है और जिन महिलाओं को अप्रैल माह की यह किस्त मिल चुकी है उन्हें अब अगली किस्त का इंतजार है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना की 10वीं और 11वीं किस्त इसी जून माह के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकती है और इस बार दोनों किस्तों का पैसे 5000 रूपये एक साथ दिए जा सकते है।
1 जून से बदल गए नियम, अब केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी लिंक होना अनिवार्य है।
- महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 9 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- फिर आपको एक नया पेज मिलेगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लें।
- लॉगिन कर लेने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करके दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, इसे यहाँ दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपको मईयां सम्मान योजना के सभी किस्तों का भुगतान विवरण मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।