Maiya Samman Yojana 9th Installment List – केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 9वीं किस्त में 10000 रूपये, देखें लिस्ट में अपना नाम

Maiya Samman Yojana 9th Installment List

Maiya Samman Yojana 9th Installment List: मईयां सम्मान योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खाते में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के तहत कुल 7500 रुपए की राशि पहुंच चुकी है। जिसके बाद इन महिलाओं को अब 9वीं किस्त के जारी होने का इंतजार है। अप्रैल महीने की इस किस्त के तहत 2500 रुपए 15 अप्रैल 2025 तक सभी महिलाओं को प्राप्त होने की संभावना है। वहीं जो महिलाएं 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त से वंचित रह गई हैं, उन्हें 9वीं किस्त के साथ बाकि किस्तों के कुल 7500 रूपये का लाभ भी दिया जायेगा।

जिन्होंने मईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन, फॉर्म करेक्शन और डीबीटी एक्टिवेशन जैसी सभी कार्यों को पूरा कर लिया है। उन्हें 9वीं किस्त के तहत कुल 10,000 रुपए दिए जाएंगे। जिन महिलाओं को इसका लाभ मिलने वाला है, उनके नाम की सूची Maiya Samman Yojana 9th Installment List के तहत जारी की गई है। जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि 9वीं किस्त का लाभ किन्हें मिलेगा और किन्हें नहीं, वे इस लिस्ट की जांच करें। इस लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें, और अन्य जरूरी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार ने महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं के खाते में 8 किस्तें प्राप्त हो चुकी है और अब 9वीं किस्त जल्दी ही आने वाली है। हर महीने की 15 तारीख तक सहायता राशि महिलाओं के खाते में पहुंचाई जाती है और इस महीने महिलाओं को 9वीं किस्त का लाभ दिया जाने वाला है। लेकिन केवल उन्हीं महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जिनका नाम मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल होगा।

Maiya Samman Yojana 9th Installment List

मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पात्र महिलाओं की सूची तैयार कर ली गई है, जिनको इस बार की किस्त प्रदान की जाएगी।

इस लिस्ट में उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं। ऐसे में अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो यह जरूरी है कि आप यह जांच लें कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं।

इन महिलाओं के खाते में 10000 रूपये आना शुरू, जल्दी से चेक करे

मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त की सूची ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। यह सूची ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक स्तर के संबंधित विभाग में भेज दी गई है। इसलिए सभी महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय या पंचायत भवन में जाकर इस सूची की जांच कर सकती हैं। इस सूची में नाम होने का मतलब है कि आपकी सभी जानकारियां सही पाई गई हैं और आपकी किस्त जल्द ही आपके खाते में भेज दी जाएगी।

9वीं किस्त में कितने रुपए मिलेंगे?

Maiya Samman Yojana 9th Installment के तहत लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। लेकिन जिन्हें योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तें नहीं मिली हैं, उन्हें 9वीं किस्त के साथ बाकि किस्तों को मिलाकर 10,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह किस्त 15 अप्रैल 2025 तक जारी की जा सकती है।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता क्या है

  • मईया सम्मान योजना के लिए महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 वर्ष हो सकती है।
  • इसके लिए महिला का एकल खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
  • इसके लिए महिलाओं को फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा करना अनिवार्य है।
  • फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म करेक्शन के लिए आवेदन करना जरूरी है।
  • महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य टैक्स पेयर या फिर सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए तक या उससे कम होनी चाहिए, ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त में इन महिलाओं को मिलेंगे 10000 रूपये

Maiya Samman Yojana 9th Installment List कैसे चेक करें?

जैसा कि हमने बताया कि मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची ऑफलाइन मोड पर जारी की गई है। ऑनलाइन आपको यह सूची देखने को नहीं मिलेगी। आप ऑफलाइन मोड पर इस सूची में अपने नाम की जांच करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक स्तर कार्यालय पर जा सकते हैं। संबंधित कार्यालय में जाने के बाद आपको मईयां सम्मान योजना 9वी किस्त की लाभार्थी सूची दिखाने का अनुरोध करना होगा। यदि इस सूची में आपका नाम है, तो आपको 9वीं किस्त की राशि जल्द प्रदान की जाएगी।

लाभार्थी लिस्ट में नाम नहीं आने पर क्या करे

यदि इस सूची में आपका नाम नहीं आता है तो हो सकता है कि आपने भौतिक सत्यापन नहीं करवाया हो या आपके खाते में डीबीटी चालू नहीं हो या फिर आपके आवेदन में कोई त्रुटि हो। इस स्थिति में आप डीबीटी की स्थिति चेक करके इसे एक्टिव जरूर करवा लें और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। वहीं आवेदन फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि है तो करेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें या RTPS या प्रखंड कार्यालय जाकर तुरंत इसमें सुधार करवाएं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon