
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Transfer: मईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं के आवेदन होल्ड पर थे और जिन्हें योजना के तहत छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि नहीं मिली है, उनके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है कि मईयां सम्मान योजना के तहत 1 अप्रैल 2025 से ₹10,000 की आर्थिक सहायता लाभार्थी महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो गई है जिसमें 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के साथ 9वीं किस्त की राशि भी शामिल है।
वहीं जिन महिलाओं को पहले छठवीं, सातवी और आठवीं किस्त के तहत कुल 7500 की राशि मिल चुकी है, उनके खाते में 9वीं किस्त के ₹2500 की राशि भेजी जा रही है। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक डीबीटी चालू नहीं है उन्हें यह राशि प्राप्त करने के लिए डीबीटी एक्टिव करवाना होगा, वरना ₹10,000 की सहायता राशि उनके खाते में जमा नहीं होगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मईयां सम्मान योजना ₹10,000 की राशि किन महिलाओं के खाते में आने वाले हैं एवं इसे प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा, तो ध्यानपूर्वक इस पोस्ट को पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच यह सहायता राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होती है जिससे महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकती हैं। इस योजना के तहत अब तक सभी महिलाओं के खाते में आठ किस्तें भेज दी गई है और अब 9वीं किस्त भी आनी शुरू हो गई है। जिन्हें 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है उन्हें अब 9वीं किस्त के साथ बाकि तीन किस्तों का लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Transfer
लगभग 57 लाख महिला मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं जिनमें से 38 लाख महिलाओं को अब तक 8 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। वहीं शेष महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे जिन्हें अभी तक छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है क्योंकि इन महिलाओं के आवेदनों में कुछ त्रुटि पाई गई थी और इनमें से लाखों महिलाओं के खाते में डीबीटी भी चालू नहीं है।
लेकिन अप्रैल माह में 9वी किस्त के साथ पात्र महिलाओं को बाकि किस्तों का लाभ भी दिया जाने वाला है। 1 अप्रैल 2025 से ही पात्र महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना 6th, 7th, 8th और 9th किस्त के कुल ₹10000 भेजे जा रहे हैं। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते में डीबीटी एक्टिव हो चुका है और जिनके आवेदन में कोई गलती नहीं है वो इस योजना के लिए पात्र है।
इन जिलों की महिलाओं को मिला 7500 रूपये, देखें लिस्ट में अपना नाम
Maiya Samman Yojana 9th Installment
अब तक 38 लाख महिलाओं को 8 किस्तें प्राप्त हो चुकी है लेकिन 18 लाख महिलाएं ऐसी है। जिनके खाते में छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। सरकार इन महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच कर रही थी जिसके चलते लाखों महिलाओं के आवेदनों में कुछ त्रुटि पाई गई है। इसलिए सरकार ने इन महिलाओं को आवेदन में सुधार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है।
साथ ही 5 लाख महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है और इन महिलाओं को कहा गया है कि जल्द से जल्द खाते में डीबीटी एक्टिव करवा लें, तब जाकर इन महिलाओं को 9वीं किस्त के तहत छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के साथ कुल ₹10,000 की सहायता राशि मिलेगी। वहीं जिन महिलाओं को पिछले 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है, उनके खाते में 9वीं किस्त के तहत ₹2500 की सहायता राशि आनी शुरू होगी।
मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त में इन महिलाओं को मिलेंगे 10000 रूपये
मईया सम्मान योजना 10000 रुपए के लिए क्या करें?
Maiya Samman Yojana को लेकर झारखंड सरकार की ओर से एक खास जानकारी सामने आई है कि 1 अप्रैल 2025 से वंचित महिलाओं के खाते में ₹10000 की सहायता राशि आनी शुरू हो जाएगी। जिसमें 6वीं, 7वीं और 8वीं के साथ 9वीं किस्त की राशि भी शामिल है। इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को डीबीटी अनिवार्य रूप से एक्टिव करवाना होगा।
डीबीटी चालू न होने की स्थिति में सहायता राशि खाते में नहीं आ पाएगी। इसके अलावा जिन महिलाओं के आवेदनों में त्रुटि है उन्हें जल्द से जल्द आवेदन में सुधार करना होगा और जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा। उसके बाद ही मैया सम्मान योजना की ₹10,000 की राशि खाते में प्राप्त होगी।
मुर्गी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 9 लाख रूपये तक का लोन 33% सब्सिडी के साथ, ऐसे करें आवेदन
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थाई महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसके लिए 18 से 50 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
- योजना का लाभ निर्बाध रूप से रहने के लिए खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
- नई नियमों एवं शर्तों के मुताबिक महिलाओं को इसके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
- आवेदन में सही जानकारी देनी होगी।
- इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार में सरकारी पद पर कार्य करने वाला कोई सदस्य नहीं होना चाहिए।
- परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
मईयां सम्मान योजना 10000 की राशि नहीं आई तो क्या करें?
झारखंड सरकार द्वारा ₹10,000 की राशि 1 अप्रैल 2025 से भेजी जा रही है तो हो सकता है कि यह खाते में आने में थोड़ा समय लगे। इसलिए महिलाओं को कुछ दिन इंतजार करनी होगी। यदि काफी समय तक यह राशि खाते में नहीं आती है तो महिलाएं डीबीटी स्टेटस चेक करें। यदि डीबीटी भी इनेबल है तो आवेदन की स्थिति चेक करके पुष्टि करें कि कहीं आवेदन अभी तक होल्ड पर तो नहीं है। यदि आवेदन स्थिति में अप्रूव लिखा हुआ है तो हेल्पलाइन नंबर 1800-123-4567 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Mera toh 4th kisth se nhi aya 7500 ek sath dene wala tha jhutha sarkar
Mera bhi dbt ho gya hai fir bhi pysa nhi aya hai q ab kya Galt ho gya hai mera
Mere to sub tk fill huye h but kye reason h ki paisa nhi aaye
hm to 8october ko maiya samman yojna ka form ko bharne ke bad usko online bhi karwaye the pr mera es yojna ka paisa ek bhi kist nhi aya hai eske liye mujhe kya karna hoga