
Maiya Samman Yojana New Rule 2025: झारखंड सरकार मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दे रही है जो सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। लगभग 54 लाख महिलाओं को अब तक 8 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है और अब जल्दी ही महिलाओं के खाते में 9वीं और 10वीं किस्त की राशि भेजी जाने वाली है। लेकिन सभी महिलाओं के लिए एक जरुरी सुचना है की अब झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना नया नियम लागू कर दिया है जिसका पालन ना करने पर महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 1 जून 2025 से यह नियम लागू होगा और जो महिलाएं इस नए नियम का पालन करेंगी, उनके खाते में ही योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अगर आप इस योजना के तहत पंजीकृत है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में आपको मईयां सम्मान योजना के नए नियम की जानकारी दी जाने वाली है। Maiya Samman Yojana New Rule क्या है और इसका पालन कैसे करना है, इसकी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार की एक कल्याणकारी योजना है जिसके तहत सरकार गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 ट्रांसफर करती है ताकि महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतो को खुद पूरा कर सके। इस समय 54 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं जिनके खाते में 8 किस्तें आ चुकी है। अब जल्दी ही 9वीं 10वीं किस्त भी महिलाओं के खाते में आ जाएगी।
Maiya Samman Yojana New Rule 2025 – 1 जून से नियमों में बदलाव
सरकार चाहती है की केवल जरूरतमंद और पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचे, इसलिए सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना के तहत समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। अब सरकार द्वारा एक और नया नियम लागू किया गया है जिसके अनुसार अब केवल उन महिलाओं को ही सहायता राशि दी जाएगी जिनके बैंक खाते में डीबीटी चालू होगा।
इससे पहले सरकार ने केवल आधार से लिंक बैंक खाते अनिवार्य किये थे, लेकिन अब 1 जून 2025 से एक नया नियम लागू होगा जिसके अनुसार डीबीटी एक्टिव होने पर योजना का लाभ लिया जा सकेगा। जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द डीबीटी लिंक करवाना होगा अन्यथा वे महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पाएंगी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 54 लाख महिलाएं इस योजना के तहत पंजीकृत हैं जिन्हें पिछले महीने तक 8 किस्तों का लाभ दिया गया है। लेकिन इनमें लगभग 2 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में डीबीटी चालू नहीं है और अगर यह महिलाएं आगे भी डीबीटी एक्टिव नहीं करवाती हैं तो आने वाली किस्त का लाभ उन्हें नहीं दिया जाएगा।
इन महिलाओं के खाते में 5000 रूपये की पेमेंट आनी शुरू, जल्दी चेक करे खाता
इन महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त का लाभ
अगर आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं और आपको पिछली 8 किस्तें मिल गई हैं तो ध्यान दें कि अगर आपने खाते में डीबीटी चालू नहीं करवाया है और फिर भी योजना का लाभ ले रही थीं तो आपको योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और आने वाली 9वी और 10वीं किस्त आपके खाते में जमा नहीं होंगी।
इस बार सरकार 9वीं और 10वीं किस्त के तहत कुल ₹5000 की राशि महिलाओं के खाते में जमा करने वाली है लेकिन इसका लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते में डीबीटी चालू है। सरकार ने मईयां सम्मान योजना के नए नियम के तहत डीबीटी चालू करने को अनिवार्य कर दिया है तो जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं होगा, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।
लाभ लेने के लिए करें जल्दी यह काम
Maiya Samman Yojana New Rule के अनुसार अब महिलाओं को जल्द से जल्द खाते में DBT एक्टिव करवाना होगा। इसके लिए महिलाएं नजदीकी बैंक शाखा में विजिट कर सकती हैं। जून महीने से बिना डीबीटी वाली महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा। अगर समय रहते आप खाते में डीबीटी चालू करवा लेती हैं तो 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ आपके बैंक खाते में समय पर पहुंच जाएगी।
इस तारीख को मिलेगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000 रूपये
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
- केवल झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
- इसके लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला बीपीएल श्रेणी से होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता सदस्य या ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमें डीबीटी लिंक होना अनिवार्य है।
- महिला द्वारा आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए।
केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये का लाभ, यहाँ से चेक करे लिस्ट
Maiya Samman Yojana Helpline Number
मईयां सम्मान योजना के तहत लाभ लेने के लिए यह जरूर चेक कर लें की आपके खाते में DBT चालू है या नहीं। डीबीटी लिंक होने के बाद भी अगर सहायता राशि आपके खाते में नहीं आती है तो ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करके इसका कारण जान सकती हैं। इसके अलावा इसी नंबर पर कॉल करके आप किसी भी समस्या का समाधान पा सकती हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।