
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment: मईया सम्मान योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है। इस योजना की 9वीं किस्त अभी हाल ही में महिलाओं के खाते में भेजी गई है और अब 10वीं 11वीं किस्त भी इसी महीने एक साथ जारी होने वाला है।
अगर आपको भी 9वीं किस्त मिल गई है और अब आप जानना चाहती है की मईयां सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त कब तक आएगी, तो इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। इसी लेख में आपको योजना का पैसा कैसे चेक करे इसकी भी जानकारी दी जाएगी ताकि आपको यह जानकारी हो जाये की आपके खाते में पैसे आये है या नहीं।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखण्ड सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने ₹2500 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं को प्राप्त होती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 9 किस्तें दी जा चुकी है और अब 10वीं 11वीं किस्त भी इसी महीने महिलाओं को मिलने की संभावना है।
9वीं किस्त की राशि 2500 रूपये खाते में ट्रांसफर, ऐसे चेक करे स्टेटस
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date
झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत लाखों महिलाओं को 8 किस्तों का भुगतान कर दिया गया है और अप्रैल महीने की 9वीं किस्त अभी 5 जून 2025 से लाभार्थी महिलाओं के खाते में आनी शुरू हुई है। अब महिलाओं को मई और जून माह की किस्त दी जानी है जिसे लेकर महिलाएं काफी ज्यादा उत्सुक हैं और जानना चाहती हैं कि 10वीं और 11वीं किस्त खाते में कब तक आ जाएगी।
ऐसी महिलाओं को हम जानकारी देना चाहेंगे कि इस बार आपको 2 महीने की राशि एक साथ दी जाएगी जिससे आपको कुल ₹5000 का लाभ मिलेगा। इसमें आपको 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ मिलेगी। हालांकि अभी सरकार की ओर से 10वीं या 11वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन यह किस्त आपको इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक मिल सकती है। 15 जून से 30 जून के बीच सभी महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि भेजी जा सकती है।
1 जून से बदल गए नियम, अब केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता
- योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थाई निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
- इसके लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं ही पात्र हैं।
- आवेदिका महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का खुद का बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
- इसके लिए महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे 12000 रूपये, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Payment Status Check
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन कर लेने के बाद आप “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, इसे सत्यापित करते ही आपको भुगतान विवरण देखने को मिल जायेगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।