
Bima Sakhi Yojana Online Apply: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को बीमा सखी एजेंट बनकर पहले साल बिना बोनस के ₹48,000 तक का कमीशन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसमें हर महीने महिलाओं को ₹5000 से ₹7000 वजीफा प्राप्त होगा। इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी इस लेख में आपको मिल जाएगी।
अगर आप 10वीं पास हैं तो इस योजना के तहत बीमा सखी एजेंट बनकर पैसे कमा सकती हैं। इस लेख में आपको बीमा सखी योजना क्या है और इस योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस योजना एम् आवेदन करने की पात्रता और दस्तावेज कौन कौन से लगेंगे इसकी भी जानकारी इसी लेख में मिलेगी। इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Bima Sakhi Yojana क्या है?
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम एलआईसी बीमा सखी योजना है। इसमें 10वीं पास महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बीमा सखी एजेंट पद पर नियुक्त किया जा रहा है। यह काम करके महिलाएं पहले साल बिना बोनस के 48,000 रुपए तक का कमीशन प्राप्त कर सकती है।
इसमें महिलाओं को 3 वर्षों तक वाजीफा और कमीशन कमाने का मौका मिलेगा जिससे वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी। जो महिलाएं इसका लाभ उठाना चाहती हैं उन्हें बीमा सखी योजना का लाभ लेने के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 18 से 70 वर्ष की महिलाएं एवं युवतियां इसके लिए चयनित की जाएंगी।
बीमा सखी योजना का उद्देश्य क्या है?
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक विकास करना है। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बीमा जागरूकता फैलाने के लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इससे महिलाओं को आय अर्जित करने का मौका भी मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेगी।
Bima Sakhi Yojana 2025 में कितना लाभ मिलेगा?
बीमा सखी योजना में महिलाओं को बीमा सखी एजेंट बनकर आय प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसमें पहले 3 वर्षों के लिए मासिक वाजीफा निम्न प्रकार से निर्धारित है –
- प्रथम वर्ष में ₹7,000 प्रति माह
- द्वितीय वर्ष में ₹6,000 प्रति माह जो कि पहले वर्ष की 65% पॉलिसियां प्रभावी होने पर दिया जाएगा।
- तृतीय वर्ष में ₹5,000 प्रति माह जो कि दूसरे वर्ष की 65% पॉलिसियां प्रभावी होने पर मिलेगा।
इसमें पहले साल महिलाओं को बिना बोनस के 48,000 रुपए तक का कमीशन और दूसरे एवं तीसरे वर्ष में पॉलिसी बिक्री के आधार पर अतिरिक्त वाजीफा दिया जाएगा। महिलाओं को एलआईसी द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं एजेंट के रूप में कार्य कर सकेंगी। वहीं स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर कार्यरत होने का मौका मिलेगा।
मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 9 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन
Bima Sakhi Yojana Online Apply के लिए पात्रता
- इसके लिए आवेदक महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिलाएं कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए, स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नियुक्त होने का मौका मिल सकता है।
- महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष हो सकती है।
- LIC के एजेंट या कर्मचारियों के रिस्तेदार इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- LIC के रिटायर्ड कर्मचारी या मौजूदा एजेंट के आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे।
युवाओं को मिलेगा बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन
Bima Sakhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
Bima Sakhi Yojana Online Apply कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर दिए गए विकल्प “Click Here For Bima Sakhi या Apply For Bima Sakhi Yojana” पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क ₹2000 (इसमें ₹150 LIC के लिए और ₹500 IRDA परीक्षा के लिए शामिल है) का भुगतान कीजिए।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके आवेदन की रसीद प्राप्त कर लें।
- इस तरह आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको प्रशिक्षण के लिए जल्दी ही सूचित किया जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
[email protected]