E Shram Card List: असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिको के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत श्रमिकों को आजीविका के लिए भत्ता के रूप में मासिक पेंशन दिया जाता है। यह लाभ उन श्रमिकों को दिया जाता है जिनका ई-श्रम कार्ड बन हुआ होता हैं। अगर आपने भी ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप ई-श्रम कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में यदि आपका नाम है तो इस योजना का लाभ आपको निर्बाध रूप से मिलेगा।
आजीविका के लिए संघर्ष करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है जहां से ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट तथा ई-श्रम कार्ड लाभार्थी सूची चेक करने की सुविधा दी जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको e Shram Card List चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे ताकि आप सत्यापित कर सकें कि इस योजना में आपको लाभार्थी के रूप में स्वीकृत किया गया है या नहीं, इसलिए आप इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।
E Shram Card क्या है?
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वित्तीय समर्थन देने के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड जारी किया है। इस ई-श्रम कार्ड की पात्रता रखने वाले श्रमिकों को सरकार हर महीने ₹1000 का गुजारा भत्ता प्रदान करती है। इसी के साथ श्रमिक की उम्र जब 60 वर्ष की हो जाती है तो उसके बाद ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिक को ₹3000 का मासिक पेंशन प्राप्त होता है। वहीं सरकार ₹2,00,000 का स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी प्रदान करती है।
यदि ई-श्रम कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत श्रमिक की पत्नी तथा बच्चों को लाभान्वित किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 2 करोड़ श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और सरकार इन्हें छोटी-मोटी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हर महीने 1 हजार रुपए की राशि प्रदान कर रही है जो कि सीधे लाभार्थी श्रमिक के बैंक खाते में प्रत्यक्ष हस्तांतरण प्रणाली के जरिए पहुंचाई जाती है।
E Shram Card List क्या है?
जिन श्रमिकों ने ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तथा जिनके आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं, उनके नाम की अप्रूव लिस्ट ई-श्रम पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इसे E Shram Card List कहा जाता है। इस लिस्ट में जिन श्रमिकों के नाम दर्ज है उन्हें सरकार हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अतः योजना के तहत आवेदन करने वाले श्रमिक इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर यह ज्ञात कर सकते हैं कि उनके आवेदन स्वीकृत हुए हैं या नहीं।
ई श्रम कार्ड लिस्ट में नाम जोडने के लिए क्या करें?
E Shram Card List में ऐसे श्रमिकों के नाम दर्ज किए जाएंगे जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं और जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है। वही ऐसे श्रमिक जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसलिए अगर आप ई-श्रम कार्ड लिस्ट में अपना नाम जोड़ना चाहते हैं तो आपको सरकार द्वारा जारी सभी पात्रता-मानकों का पालन करना होगा।
सरकार दे रही ई-श्रम कार्ड धारकों को 1000 रूपए, यहाँ से करें आवेदन
ई-श्रम कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
- E Shram Card Beneficiary List देखने के लिए आपको श्रम और रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए विकल्प “E Shram Data Access” पर क्लिक करना है।
- फिर एक पेज ओपन होगा जिसमें जिले का नाम, आयु, लिंग, रोजगार आदि विवरण दर्ज करके “Preview And Download” के बटन पर क्लिक करना है।
- अभी आपके सामने E Shram Card List ओपन हो जाएगी, इसमें आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
घर बैठे 2 मिनट में ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करे? यहाँ देखें पूरा प्रोसेस
E Shram Card List Download कैसे करें?
- लिस्ट ओपन करने के बाद इस लाभार्थी सूची को डाउनलोड करने के लिए आप दिए गए “Download” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब “Login/Register” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा, इसमें अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके Login करें।
- इतना करने के बाद आपके डिवाइस में E- Shram Card List Download हो जाएगी।
E Shram Card Payment List कैसे देखें?
अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है तो आपके ई-श्रम खाते में कितना पैसा आया है, यह देखने के लिए आप पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं जिसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है –
- सर्वप्रथम आप श्रम और रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगिन वाले अनुभाग में जाएं।
- फिर इस अनुभाग में अपना ई-श्रम कार्ड नंबर और पासवर्ड दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- इसके बाद आगे बढ़ने के लिए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कंरे।
- क्लिक करते ही सामने अगले पृष्ठ पर आपको “E Shram Card Payment List Check” का लेबल दिखेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको भुगतान का विवरण देखने को मिल जाएगी जिसमें आप ई-श्रम कार्ड से आने वाले विभिन्न किस्तों की जानकारी निकाल सकते हैं।
नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
[email protected]
Rampal Ahirwar giram pura post budor tahsil ghuwara jila chhatarpur mp pin code 471313 mo 9754706152
[email protected]
[email protected]
[email protected]