Ladki Bahin Yojana Bad News 2025 – इन 5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त, जल्दी देखें पूरी खबर

Ladki Bahin Yojana Bad News

Ladki Bahin Yojana Bad News 2025: लाडकी बहीण योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। जो महिलाएं इस योजना के तहत अपात्र पाई जा रही है उनकी जांच कर उनके आवेदन खारिज किये जा रहे है। यानी जितने भी अपात्र महिला इस योजना का लाभ ले रही थी सभी का नाम इस योजना की लाभार्थी सूची से हटाया जा रहा है।

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य की महिला है और इस योजना का लाभ ले रही है तो आपके लिए आज का यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि हो सकता है कि आपका नाम भी इस योजना से काट दिया गया हो। इसलिए आपको इस योजना की पात्रता के बारे में जानना बहुत जरूरी है और साथ ही आपको इस योजना की लाभार्थी सूची भी चेक कर लेनी चाहिए ताकि आपको यह कंफर्म हो जाए कि आपका नाम इस योजना से कटा है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है

अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी है तो आपको यह जरूर पता होगा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में माझी लाडकी बहीण योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वह अपनी आर्थिक व दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।

इस योजना के तहत अब तक सभी महिलाओं को 7 किस्ते सफलतापूर्वक मिल चुकी है और अब 8वीं किस्त की बारी है। लेकिन आठवीं किस्त का लाभ 5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा। क्योंकि सरकार द्वारा इन महिलाओं का नाम योजना की लाभार्थी सूची से काट दिया गया है। इन सभी महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है।

Ladki Bahin Yojana Bad News – 5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त का लाभ

अगर आप इस योजना का लाभ ले रही है तो हम आपको बता दें कि सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम काट दिए हैं। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं की संख्या घट गई है। दिसंबर में लाभार्थी महिलाओं की संख्या 2 करोड़ 46 लाख थी लेकिन अब यह घटकर 2.41 करोड़ हो गई है।

सभी महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये, तीसरा चरण शुरू जल्दी करे आवेदन

हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अधिकारी ने कहा कि पांच लाख महिलाओं को अलग-अलग कारणों से अयोग्य पाया गया है। जिनमे से 1.5 लाख की उम्र 65 वर्ष से अधिक थी, जबकि 1.6 लाख के पास या तो चार पहिया वाहन था या वे नमो शेतकारी योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले रही थी।

लाडकी बहीण योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

अगर आप नीचे दिए गए सभी पात्रताओं को पूरा करते हुए आवेदन करती है तो आपका नाम इस योजना से नहीं कटेगा और आपको इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जो महिला लाभार्थी है उनके परिवार की सालानाआय 2.5 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदीका महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही नहीं होनी चाहिए।

लाडकी बहीण योजना के अपात्र महिलाओं की लिस्ट जारी, जल्दी चेक करे अपना नाम

लाडकी बहीण योजना लाभार्थी लिस्ट चेक करे

  • लाडकी बहीण योजना लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद आपको दिए गए अंतिम सूची या लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना जिला, तहसील, गांव / वार्ड एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि सेलेक्ट करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने माझी लाडकी बहीण योजना लाभार्थी सूची आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

1 thought on “Ladki Bahin Yojana Bad News 2025 – इन 5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त, जल्दी देखें पूरी खबर”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon