Ladli Behna Yojana Payment Status – महिलाओं के खाते में 1250 रूपये आये या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

Ladli Behna Yojana Payment Status

Ladli Behna Yojana Payment Status: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि दे रही है। अब तक 24 किस्तें महिलाओं को मिल चुकि है और अब अगले कुछ ही दिनों में 25वीं किस्त भी खाते में भेजी जाने वाली है। लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जा रही है।

अगर महिलाओं को जानना है की उनके खाते में पैसे आ रहे हैं या नहीं, तो उन्हें लाडली बहना योजना की पेमेंट स्टेटस चेक करने की जरुरत है जिसे वे ऑनलाइन चेक कर सकती है। इससे महिलाओं को यह पता चल जायेगा की कितनी किस्त उन्हें मिल चुकी है और किस तारीख को किस्त मिली है। इसकी जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा यहाँ आपको स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसमें सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रूपये की आर्थिक सहायता देती है। इसका लाभ 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दी जा रही है। 1.26 करोड़ महिलाएं इसका लाभ ले रही हैं जिन्हें अब तक 24 किस्तें दी जा चुकी हैं। अब 25वीं किस्त भी महिलाओं को 2 से 3 दिनों में मिलनी शुरू हो जाएगी।

Ladli Behna Yojana Payment Status

लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है और प्रत्येक किस्त खाते में आते ही महिलओं को SMS के माध्यम से जानकारी दी जाती है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।

अब तक 24 किस्तें योजना के तहत जारी हो चुकी हैं जिसका पेमेंट स्टेटस महिलाएं ऑनलाइन देख सकती हैं। जल्दी ही 25वी किस्त भी आने वाली है जिसके बाद 25वी किस्त का विवरण भी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा। महिलाएं स्टेटस चेक करने आसानी से जान पाएंगी की उन्हें यह किस्त मिली है या नहीं।

अब इस दिन मिलेगी 25वीं किस्त की राशि, फाइनल तिथि घोषित

लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त कब आएगी?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी 13 जून 2025 को जबलपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 25वीं किस्त जारी करने वाले थे लेकिन अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना की खबर आने के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। जिसके बाद 16 जून 2025 को यह कार्यक्रम आयोजित होने की खबर आ रही है और इसी दौरान महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की 25वी किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद 24 से 48 घंटों में महिलाओं के खाते में सहायता राशि पहुंच जाएगी।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है

  • लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इसके लिए महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत या आयकरदाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी लिंक हो।

20 जून से पहले करे रेल कौशल विकास योजना जून बैच के लिए आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस

Ladli Behna Yojana Payment Status चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब होम पेज में दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आवेदन संख्या या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें।
  • फिर दिए गए “गेट ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • इतना करते ही आपके सामने लाडली बहना योजना पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

 

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon