
Maiya Samman Yojana 5th Installment Update : झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की माताओं एवं बहनों के लिए मईया सम्मान योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह धनराशि प्रदान की जाती है। लेकिन झारखंड सरकार के द्वारा अब इस धनराशि में वृद्धि कर दी गई है, जिसका लाभ महिलाओं को दिसंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा।
झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया है, इसके माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की किस्त दी जाती है। इसी के साथ आपको बता दें की इस योजना को झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू किया गया है। इस लेख में हम आपको इस योजना के अंतर्गत पांचवी किस्त के माध्यम से मिलने वाली धनराशि एवं महिलाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Maiya Samman Yojana 5th Installment Update
झारखंड सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना योजना की जैसी मईया सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से अब तक सरकार के द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए किस्त धनराशि प्रदान की जाती थी। लेकिन हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा इस योजना से संबंधित एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। दरअसल इस योजना की 5वीं किस्त को दिसंबर में जारी किया जाएगा, जिसके अंतर्गत महिलाओं के खातें में 2500 रूपए भेजे जाएंगे।
इसके उपरांत इस योजना के अंतर्गत राज्य की माताओं एवं बहनों को 2500 रूपए हर महीने मिलना शुरू हो जायेगा। जिससे कि महिलाओं को प्रतिवर्ष 30,000 रूपए की धनराशि प्राप्त होगी। जो कि झारखंड राज्य की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 5वीं किस्त की विशेषताएं
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की पांचवी किस्त से मिलने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं –
- इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की महिलाओं एवं बहनों के खातों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पांचवी किस्त के दौरान से 2500 रुपए प्रतिमाह का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- इस योजना की पांचवी किस्त धनराशि को महिलाओं के खातों में दिसंबर महीने में भेजा जाएगा।
- महिलाओं को मईया सम्मान योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए प्राप्त होंगे।
छठ पर्व पर महिलाओं को मिलेंगे चौथी किस्त के 1000 रूपये, देखें पूरी जानकारी
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना हेतु पात्रता
- इस योजना के माध्यम से झारखंड की रहने वाली माताओं बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
- इसी के साथ लाभार्थी माता एवं बहने आर्थिक रूप से कमजोर होनी चाहिए।
- इसी के साथ लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- महिला के पास भारत सरकार द्वारा प्रमाणित आधार कार्ड होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज की जानकारी नीचे दी गई है –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रूपये, जाने कैसे करना है आवेदन
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया
- JMMSY हेतु आवेदन करने के लिए आपको मईया सम्मान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस बेवसाइट पर आपको योजना हेतु आवेदन के लिंक क्लिक करना होगा।
- जिससे की आपके सामने मईया सम्मान योजना हेतु आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फार्म में महिला के बारे में पूछी गई सभी जानकारी सही सही भरनी है।
- इसी के साथ आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करके सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार योजना के तहत आवेदन पूरा हो जायेगा और आपको किस्त का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
अगर आपने मईयां सम्मान योजना के तहत अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन सेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। इसके बाद आपको इस योजना के तहत हर महीने किस्त का लाभ मिलता रहेगा।