
Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer: मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। अप्रैल माह की सहायता राशि यानी 9वीं किस्त सभी पात्र महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है और जल्दी ही महिलाओं को मई माह की 10वीं किस्त भी इसी महीने मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने पहले चरण में रांची जिले की 3 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है और अब धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त पहुंचने वाली है।
मईयां सम्मान योजना की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को बताना चाहेंगे कि इसी महीने आपके खाते में कुल ₹5000 आने की संभावना है। जिसमे 9वीं और 10वीं दोनों किस्तें शामिल होंगी। झारखंड सरकार ने पहले चरण में 9वीं किस्त जारी कर दी है और अब उम्मीद की जा रही है कि 10वीं किस्त दूसरे चरण में पात्र महिलाओं के खाते में पहुंचा दी जाएगी। आज के इस लेख में आपको मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त खाते में कब आएगी और इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लगभग 54 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है जिनके खाते में अब तक 8 किस्तें सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी है और अब 9वी किस्त भी आना शुरू हो गया है।
यह किस्त अप्रैल माह में महिलाओं को दी जानी थी लेकिन किसी कारणवश इस किस्त के आने में देरी हुई और अब सभी महिलाओं को यह राशि मिलनी शुरू हो गई है। झारखंड सरकार ने अब 9वीं किस्त की राशि पहले चरण में 3,40,000 महिलाओं के खाते में भेजी दी है और अन्य महिलाओं के खाते में यह राशि अगले 24 से 48 घंटे में पहुंच जाएगी।
इसके बाद दूसरे चरण में सरकार 10वीं किस्त के 2500 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में भेजेगी जिससे इस महीने महिलाओं को कुल ₹5000 का लाभ मिल सकता है। यह सहायता राशि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए दी जाती है ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर ना रहें।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer
मईया सम्मान योजना का लाभ ले रही सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त जारी कर दी है। जैसा कि आप जानते हैं कि झारखंड सरकार अप्रैल और मई माह की किस्त एक साथ महिलाओं के खाते में भेजने वाली थी। यह राशि दो चरणों में महिलाओं के खाते में आनी थी और इसी के अनुसार झारखंड सरकार ने पहले चरण के तहत 9वीं किस्त जारी कर दी है जहां रांची जिले की 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में पहले ₹2500 भेज दिए गए हैं। अब जल्दी ही 10वीं किस्त भी महिलाओं को इसी महीने मिलने वाली है।
1 जून से बदल गए नियम, अब केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 9th Installment List
रांची के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री जी के द्वारा जिले की उन लाभार्थी महिलाओं के नाम जारी किए गए हैं, जिनके खाते में 9वी किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। इस जिले के प्रत्येक प्रखंड से निम्नलिखित संख्या में महिलाओं को लाभ मिला है –
प्रखंड | लाभार्थी की संख्या |
कांके | 28432 |
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 13575 |
हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 16376 |
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 25634 |
बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 10030 |
कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 997 |
खलारी | 7631 |
चान्हो | 16525 |
राहे | 8154 |
ओरमांझी | 16560 |
नगड़ी | 15140 |
नामकुम | 14436 |
माण्डर | 19941 |
लापुंग | 8770 |
ईटकी | 8554 |
बुढ़मू | 14812 |
अनगड़ा | 14022 |
बुण्डू | 7385 |
बेड़ो | 16874 |
रातू | 15002 |
सिल्ली | 17745 |
तमाड़ | 15387 |
सोनाहातू | 11236 |
नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 6689 |
नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 7086 |
बुण्डू नगर पंचायत | 3070 |
जल्द कराना होगा आधार सीडिंग
राज्य की ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है उन्हें लाभ नहीं मिलेगा। हम आपको बता दें की अगर आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है तो आप योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इसलिए सरकार द्वारा यह अपील की गई है कि जिन महिलाओं के खाते में आधार लिंक नहीं है वे जल्दी बैंक जाकर आधार सीडिंग करवाएं।
रेल कौशल विकास योजना जून बैच के लिए आवेदन शुरू, जल्दी से भरे फॉर्म
Maiya Samman Yojana 9th Installment Status चेक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब इसके होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कर लें।
- इसके बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई कर लें।
- इतना करने के बाद आपको सभी किस्तों का विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Menka devi Bokaro sa mara ko koi v kist nhi mila hai kya mujhe mila ga mila ga to please bej dijiye kyu ki aap bola tha 12000 bejna ka dhanyawad