
Maiya Samman Yojana May Kist Out: झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद मईयां सम्मान योजना की मई माह की किस्त महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो गई है। जून 2025 में अप्रैल माह की किस्त यानी 9वी किस्त प्राप्त होने के बाद अब महिलाओं को मई माह की किस्त मिलनी शुरू हुई है।
पलामू जिले की 3.49 लाख महिलाओं को शुक्रवार यानि 4 जुलाई 2025 से ही ₹2500 रुपये की धनराशि मिलनी शुरू हो गई है और शेष महिलाओं के खाते में भी अगले 24 से 48 घंटे में मईयां सम्मान योजना की 10वीं किस्त मिल जाएगी। इस पोस्ट में आपको Maiya Samman Yojana May Kist से जुड़ी सभी जरुरी जानकी दी जाएगी। यह किस्त खाते में कब तक आ जाएगी, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और इसका स्टेटस कैसे चेक करे? यह सभी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लगभग 54 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है जो इसके लिए योग्य हैं। इस योजना के तहत सरकार ने अब तक 9 किस्तें सफलतापूर्वक प्रदान कर दी है और अब मई महीने की 10वीं किस्त भी महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो गई है।
Maiya Samman Yojana May Kist Out
पिछले महीने महिलाओं को अप्रैल की किस्त मिली थी जिसके बाद सभी महिलाएं मई महीने की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अब इस इंतजार को खत्म करते हुए सरकार ने मई महीने की किस्त जारी कर दी है। झारखण्ड सरकार ने 4 जुलाई 2025 से मईयां सम्मान योजना की 10वीं के 2500 रूपये महिलाओं के खाते में भेजने शुरू कर दिए है। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आये है उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है 10 जुलाई तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे आ जायेंगे।
महिलाओं के खाते में 2500 रूपये आई या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
इसी महीने आ सकती है जून महीने की किस्त
जून महीने की किस्त भी अभी बाकी है और महिलाएं जानना चाहती है की यह किस्त कब मिलेगी। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की अभी मई महीने की किस्त दी जा रही है जो 10 जुलाई तक सभी महिलाओं को मिल जाएगी। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जून महीने की किस्त भी सरकार द्वारा जारी की जा सकती है लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
Maiya Samman Yojana May Installment के लिए पात्रता
- इसका लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं ले सकती हैं।
- जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है।
- इसके लिए महिलाओं के घर में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं, आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है और जिनके बैंक खाते डीबीटी से लिंक उन्हें इसका लाभ दिया जायेगा।
- इसके लिए आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं हो।
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Maiya Samman Yojana May Installment Payment Status कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर इसके मुख्य पेज में दिए गए “Login” के विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को निर्धारित स्थान पर दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपको इस योजना की सभी किस्तों के भुगतान का विवरण मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।